Blog
राजश्री नर्सिंग इंस्ट्टीयूट बरेली में राष्ट्रीय सम्मेलन केयर कोर-2026 का भव्य आयोजन
राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट बरेली में राष्ट्रीय सम्मेलन केयर कोर-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय ‘‘नर्सिंग शिक्षण पद्धति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण में प्रगति’’ रहा।
राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी के समक्ष मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन नर्सिंग शिक्षा के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा एवं उन्होने नर्सिंग शिक्षा के प्रति प्रेरित किया एवं संस्थान कोर्सेज से सम्बन्धित जानकारियाँ दीं।
संस्थान की वाईस चेयरपर्सन डाॅ॰ मोनिका अग्रवाल ने कहा कि राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट बरेली नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और समाज सेवा के प्रति सदैव समर्पित है।
इस अवसर पर संस्थान की एकडमिक एडवाइजर श्रीमती तुलिका अग्रवाल ने अपने उद्धबोधन में नवाचार, तकनीक के उपयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हानें कहा कि संस्थान द्वारा समय-समय उच्च शिक्षा की उन्नति के लिए प्रयास किए गए एवं प्रयास किए जायेंगे। आज राजश्री नर्सिग इन्स्टीट्यूट में ए.एन.एम., जी.एन.एम. बी.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बी.एस.सी. नर्सिंग एवं एम.एस.सी. नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्सेज उपलब्ध हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन बसंल ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन विचारों, अनुभवों, नवाचारों और अकादमिक सहयोग का एक संगम है उन्होनें विभिन्न कॉलेजों से आए फैकल्टी सदस्य, प्रतिनिधि, वक्ता और विद्यार्थी इस मंच का हिस्सा बनने पर बधाई दी। नर्सिंग शिक्षा भी अब पारंपरिक पद्धतियों से आगे बढ़कर प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षण की ओर अग्रसर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिमुलेशन-आधारित शिक्षण, वर्चुअल प्रशिक्षण और स्मार्ट मूल्यांकन प्रणालियाँ ये सभी धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग बनते जा रहे हैं। परंतु, इतनी अधिक तकनीकी प्रगति के बावजूद, एक चीज सदैव अपरिवर्तित रहेगी… और वह है स्वास्थ्य सेवा में मानवीय स्पर्श। मशीनें उपचार में सहायक हो सकती हैं… किंतु लोगों को स्वस्थ करने का सामथ्र्य आज भी करुणा और सहानुभूति में ही निहित है। उन्होनें विद्यार्थियों का सम्बोधित करते हुए कहा कि सिर्फ नोट्स लिखने के लिए मत बैठिए… विचारों को ग्रहण कीजिए, सवाल पूछिए, बातचीत कीजिए, और सीखने की जिज्ञासा बनाए रखिए।
इस अवसर पर नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं ने अपने-अपने व्याख्यान दिए।
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, चेयरपर्सन डाॅ॰ मोनिका अग्रवाल एवं एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती तूलिका अग्रवाल ने नेशनल कान्फ्रेंस में आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन केयर कोर-2026 की सोविनियर पत्रिका का विमोचन हुआ एवं काॅन्फ्रेस का समापन राजश्री गीत के साथ सम्पन्न हुआ।
नेशनल कान्फ्रेंस में संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल, सेकेट्री श्री राकेश अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन मिस मोनिका अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल, एकडमिक एडवाइजर श्रीमती तुलिका अग्रवाल, संस्थान के डीन कर्नल (प्रो॰) डाॅ0 वी0के0 अग्रवाल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ॰ डब्लू॰पी॰ सिंह, प्रधानाचार्य डाॅ॰ गौरव प्रताप सिंह राठौर, सहित प्रोफेसर, अध्यापकगण एवं विभिन्न संस्थानों से आए नर्सिंग के छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।
