Blog
राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट बरेली में दशम् शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
22 नवम्बर 2025 को राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट बरेली में कैंडिल लाइटिंग एवं ओथ सेरेमनी का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गान किया।
नर्सिंग प्राचार्य डा॰ गौरव प्रताप सिंह ने लैम्प लाइटिंग सेरेमनी में नव प्रवेशित बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम एवं ए.एन.एम., के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि उन्हें इस प्रोफशन का नाम अपनी शिक्षा एवं सेवाभाव से रोशन करना है जिसके लिए उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता का भी परिचय देना होगा।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल आज चिकित्सा जगत में पेशेन्ट की रिकवरी के लिए डाॅक्टर्स के साथ-साथ नर्सों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है एवं उन्होनें नर्सिंग के छात्र/छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मानवता की सेवा में नर्सों का बहुत बड़ा योगदान है।
मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल जी ने नर्सिंग के छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जो आपने दीया जलाया है इसकी रोशनी सिर्फ यहीं नहीं होगी बल्कि आपके कैरियर, आपकी सोच और आपके जीवन में भी होगी। नर्सिंग एक नौकरी नहीं बल्कि सेवा, कर्तव्य एवं मानवता की मिसाल है।
उन्होनें कहा कि आप राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट की ताकत हैं। आप हमेशा सीखने, हिम्मत, दया और बेहतरीन काम करें ताकि मरीज की जान बचाने में, मरीज को हिम्मत देने में आपका हमेशा योगदान रहे। आपकी मेहनत, आपकी गाइडेंस नए युग की बेहतरीन नर्सें बनाएगी।
राजश्री के चिकित्साध्यक्ष डा॰ डब्लू॰पी॰ सिंह ने नर्सिंग के छात्र/छात्राओं को नर्सिंग के क्षेत्र में हमेशा तत्पर एवं तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह में नव प्रवेशित बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम एवं ए.एन.एम. के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी एवं गायन एवं नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में राजश्री संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल, सेक्रेटरी श्री राकेश अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल, सी0ओ0ओ0 श्री ऋषभ बंसल, राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डीन कर्नल डा॰ वी॰ के॰ अग्रवाल, राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य डा॰ गौरव प्रताप सिंह सहित समस्त प्रोफेसर, अध्यापकगण, अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन असि.प्रो. मनीषा सम्वल एवं मिस अंकिता जोशेफ ने किया। समारोह का समापन प्रो. दिलीप सिंह सीएनओ ने उपस्थित मैनेजमेंट के समस्त पदाधिकारी, प्रोफेसर एवं अधिकारीगण का धन्यवाद कर किया।
